हाल ही Mahindra Thar SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल) ने 1 लाख कार बिक्री का मील का पत्थर छुआ था। इसे सबसे पहले अक्टूबर 2020 में इंट्रोड्यूस किया गया था। ऑटो मैनुफैक्चरर ने तीन साल से भी कम समय में इस SUV की 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेच दी है। यह आंकड़ा देखकर आप समझ सकते हैं कि Thar कितनी लोकप्रिय है। इसकी डिमांड लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बीच Thar को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। देश में कुछ डीलरशिप्स जून में इस पर 40000 रुपए का कैश डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा Mahindra Thar को इसी महीने खरीदने वालों को 25000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ऐसे में इसकी सेल को और पंख लगने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki Jimny 5 Door की डिलीवरी शुरू, 28509 रुपए की EMI से कार बनाएं अपनी, जानें और भी बातें
जून में Thar के इस वेरिएंट पर अवलेबल है ऑफर
रिपोर्टों के अनुसार जून में ये ऑफर Thar SUV के LX variant के 4×4 AT version पर ही अवलेबल है। Scorpio N और XUV700 को इससे दूर रखा गया है, यानी इन मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा। Mahindra Thar RWD 3 वेरिएंट RWD Diesel MT variant, LX RWD Diesel MT trim variant और LX RWD Petrol AT variant में आती है। इस SUV के दो कनफिगरेशंस 4x4WD और RWD हैं। फिलहाल Mahindra Thar को मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशंस के रूप में ऑफर की जा रही है। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन की चोइस है। इस SUV के बेस मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.54 लाख रुपए है। दूसरी ओर टॉप एंड वेरिएंट 16.78 लाख रुपए में अवलेबल है।
जानें कितना करना होगा डाउनपेमेंट
इस छूट के बावजूद अगर आपके पास इतनी बड़ी राशि की एक साथ व्यवस्था नहीं हो रही है, तो हम आपको एक उपाय बताते हैं। आप इसे EMI में भी घर ला सकते हैं। इसके AX Opt 4-Str Hard Top Diesel RWD (Diesel) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.54 Lakh रुपए है। इसके लिए आपको ऑन रोड प्राइस के हिसाब से हर महीने 24453 रुपए की EMI जमा करानी पड़ेगी अगर आप कार को अपना बनाने के लिए 5 साल की अवधि चुनते हैं। आपको 1 लाख 29 हजार रुपए का डाउनपेमेंट करना होगा। लोन पर बैंक इंटरेस्ट रेट 9.8 प्रतिशत रहेगी। टोटल लोन 11 लाख 56 हजार 234 रुपए रहेगा जबकि 14 लाख 67 हजार 180 रुपए का भुगतान होगा। ऐसे में 3 लाख 10 हजार 946 रुपए अतिरिक्त लगेंगे।
ऐसा है Mahindra Thar का इंजन
Thar RWD diesel variant में 1.5 लीटर इंजन 117 PS मैक्जीमम पॉवर और 300 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसी तरह पेट्रोल वेरिएंट पर 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन 150 PS मैक्जीमम पॉवर और 320 Nm पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है। Mahindra & Mahindra इस SUV के 5 डोर वेरिएंट पर भी काम कर रही है। यह फाइव डोर मॉडल अगले साल डेब्यू कर सकता है। इसी सप्ताह Maruti Suzuki ने Thar की प्रतिद्वंद्वी 5 डोर Jimny SUV को भारत में लॉन्च किया था। SUV का बेस मॉडल के लिए एक्स शोरूम प्राइस टैग 12.74 लाख रुपए है। Maruti Suzuki Jimny को सबसे पहले इसी साल जनवरी में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था और फिर इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। कंपनी ने अब इस SUV की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : सड़कों पर राज करने आया Honda Dio H-Smart स्कूटर, इनको चटा देगा धूल, ये है कीमत और फीचर्स