Maruti Suzuki Jimny : भारतीय बाजार में हाल ही Maruti Suzuki की एक नई कार Jimny ने एंट्री की है। Jimny के कदम रखते ही उसके प्रतिद्वंद्वियों में खलबली मच गई है। दूसरी ओर, Jimny की लॉन्चिंग ने उसे चाहने वालों के चेहरों पर चमक बिखेर दी। लोग इसके लुक पर मरे जा रहे हैं। यह स्पोर्ट्स यूटिलिटी विकल (SUV) कार क्यूट और टिनी दिखती है, लेकिन एक ट्यूनिंग पोटेंशल में पैक है जो G-Wagen lines को स्पोर्ट करने में मदद कर सकता है। Jimny की डिलीवरी पूरे जोश के साथ होने लगी है। ऐसे में कई कार मालिक अपने पजेशंस को कस्टमाइज्ड कराने के लिए मोड शॉप्स में पहुंचने लगे हैं। हाल ही में हमने एक मोडिफाइड Maruti Suzuki Jimny देखी, जिसमें लॉ प्रोफाइल टायर्स के साथ 20 इंच रिम्स का एक सेट है। इस वीडियो को मोंगा टायर्स द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिसका बेस लुधियाना (पंजाब) है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें : एक बार लगाएं पैसा और हो जाएं टेंशन फ्री, LIC के इस प्लान में हर महीने मिलेंगे 12000 रुपए
नए अलॉय व्हील्स के लिए चुनी 5 स्पोक डिजाइन
क्लिप से पता चलता है कि Jimny 5 door off roader में लार्जर मैग व्हील्स हैं। कार के मालिक ने नए अलॉय व्हील्स के लिए 5 स्पोक डिजाइन चुनी है। Jimny के लार्ज स्क्वारिश व्हील आर्चेज की बदौलत आर्टिकुलेशन के लिए व्हील में बाकी सफिशिएंट स्पेस के साथ रिम अच्छी तरह से फिट हो गए। Jimny फैक्ट्री से एक 15 इंच रिम के साथ आती है, जो 195-80 सेक्शन टायर में लिपटी (रैप्ड) है। हालांकि टायर साइज छोटा और पनी है, यह एक हाईवे रेटेड टायर है। नतीजतन और कार मालिकों से भी Jimny पर ऑफ रोड रेडी रबर लगवाने की उम्मीद की जा रही है।
ऐसा है Jimny का इंजन और माइलेज
आपको बता दें कि Jimny में आइडल स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलोजी के साथ एक 1.5एल के-सीरीज इंजन पॉवर देता है। यह इंजन या तो एक 5 स्पीड मैनुअल या एक 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन से ट्यून्ड रहता है। यह 5 स्पीड एमटी के लिए 16.94 किमी/लीटर और 4 स्पीड एटी के लिए 16.39 किमी/लीटर की फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करता है। यह परमानेंट ALLGRIP PRO (4WD) के साथ आता है। 4WD सिस्टम में एक लॉ रेंज ट्रांसफर केस और दोनों छोर पर सोलिड एक्सल होते हैं। Jimny में क्षमताएं बढ़ाने के लिए ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल भी होते हैं।
12.74 लाख रुपए से शुरू होती है कीमत
Jimny 6 वेरिएंट्स Zeta MT, Zeta AT, Alpha MT, Alpha AT, Alpha Dual Tone MT और Alpha Dual Tone AT में बेची जा रही है। एंट्री स्पेक Zeta MT की एक्स शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपए से शुरू होती है। रेंज टोपिंग Alpha Dual Tone AT के लिए आपको 15.05 लाख रुपए देने पड़ेंगे। लोग Maruti की ही Gypsy के विकल्प के रूप में आई Jimny पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में लगता है कि इस कार की बिक्री जल्द ही नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगी। Maruti को भी अपनी इस SUV से काफी उम्मीदें हैं। वैसे भी कंपनी की सभी कारें लोगों का दिल जीतकर सड़कों पर राज कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : हाथ से न जानें दे मौका! जून में Maruti की इन सुपरहिट कारों पर 69 हजार रुपए तक का डिस्काउंट