Nisaba Godrej : बन रही हैं नई बिजनेस टाइकून, कंपनी को दी नई ऊंचाइयां, जानें इनसे जुड़ी हर बात

Rakesh Kumar
4 Min Read
Nisaba Godrej

Nisaba Godrej : हमारे देश में कई महिलाएं हैं, जो अपनी मेहनत के दम पर लगातार सफलता के नए आयाम छू रही हैं। इनमें से कुछ का संबंध औद्योगिक घरानों से भी है और वे लीक से हटकर कुछ कर गुजरने का माद्दा रखती हैं। हर कोई ऐसी हस्तियों के बारे में जानने की दिलचस्पी रखता है। आज हम आपको जिस नामी शख्सियत से रूबरू करा रहे हैं उनका नाम है निसाबा गोदरेज (Nisaba Godrej)। मशहूर उद्योगपति आदि गोदरेज की बेटी निसाबा कंज्यूमर गुड्स कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) को लीड करती हैं। निसाबा ने इस सेक्टर में खूब नाम कमाया है।

यह भी पढ़ें : Post Office Scheme : रोजाना जमा कराएं 333 रुपए और पाएं 16 लाख रुपए, यहां समझें पूरी योजना

निसाबा गोदरेज 2017 में बनीं GCPL की चेयरपर्सन

उन्होंने साल 2017 में अपने पिता की जगह ग्रुप के चेयरपर्सन का जिम्मा संभाला। फोर्ब्स के मुताबिक आदि गोदरेज की नेट वर्थ 2.9 बिलियन डॉलर (करीब 24000 करोड़ रुपए) है। निसाबा कंपनी में कई लाभकारी बदलाव लागू कर नई बिजनेस टाइकून के रूप में उभर रही हैं। कंपनी 42500 करोड़ रुपए का रेवेन्यू देती है। जिस समय निसाबा ने गोदरेज की चेयरपर्सन की सीट संभाली थी, उस समय यह रेवेन्यू करीब 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 9600 करोड़ रुपए) था। वे कंपनी की सबसे छोटी चेयरपर्सन हैं।

2013 में हुई कल्पेश मेहता के साथ शादी

45 वर्षीय निसाबा का जन्म साल 1978 में हुआ था। निसाबा गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं। अपनी बड़ी बहन तान्या दुबाश और छोटे भाई पिरोजशा आदि गोदरेज की जैसे निसाबा का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ। साल 2000 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिलवेनिया के वार्टन स्कूल से अंडर ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद निसाबा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री हासिल की। निसाबा ने साल 2013 में ट्राईबेका डवलपर्स के फाउंडर कल्पेश मेहता के साथ शादी की। उनके दो बच्चे जोरान और आईदान हैं।

निसाबा के इन फैसलों से दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही कंपनी

निसाबा ने कंपनी की भलाई के लिए कई परिवर्तन किए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इन बदलाव में प्रोडक्ट लाइन का विस्तार, तेजी से रेवेन्यू बढ़ाना और वर्कप्लेस कल्चर (कार्यस्थल संस्कृति) को महिलाओं के लिए और ज्यादा बेहतर बनाना शामिल है। कंपनी अब वर्क फ्रॉम होम, टाइम फ्लेक्सिबिलिटी की चोइस देने के साथ जो महिलाएं वर्कफोर्स में वापसी कर रही हैं उनका सहयोग करने के लिए कदम उठा रही है। इसके अतिरिक्त उन कर्मचारियों का समर्थन भी किया जाता है जो LGBTQ+ होते हैं।

इंश्योरेंस कंपनियां सेम सेक्स रिलेशनशिप्स को स्वीकार लेती है और लिंग परिवर्तन जैसे इलाज के लिए होने वाले खर्च में सहयोग करती है। सभी कर्मचारियों के अनुभव में सुधार की दिशा में किए गए इन बदलावों से बिजनेस के प्रोफिट पर अभी तक कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है। गौरतलब है कि निसाबा गोदरेज की GCPL की चेयरपर्सन के रूप में सेलेरी सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि स्टार्सअनफोल्डेड ने एस्टीमेट लगाया है कि 2023 के हिसाब से निसाबा की नेट वर्थ करीब 1200 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें : इन स्कीम्स में हर महीने करें थोड़ा सा इनवेस्ट, 20 साल बाद में मिलेंगे 1 करोड़

 

Share This Article