Kanya Pujan पर भूलकर भी ना दें कन्याओं को ये 6 अशुभ चीजें, मां दुर्गा कर देगी सब उलटा-पुलटा

Admin@HindiNews
5 Min Read
Kanya Pujan

Kanya Pujan gift items : नवरात्रि का समय पूरे साल में सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। स्नातन धर्म में नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति और आराधना से घर-परिवार में समारात्मक ऊर्जा आती है। इन दिनों का सबसे खास मौका होता है ‘अष्टमी और नवमी को Kanya Pujan’। इस दिन छोटी-छोटी बच्चियों को देवी का रूप मानकर पूजा जाता है।

कन्याओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर और उनका सम्मान करने के बाद उन्हें भोजन कराया जाता है। साथ ही उनकी मनपसंद गिफ्ट भी दी जाती है जिससे देवी मां प्रसन्न होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

लेकिन अगर आप अष्टमी और नवमी को कन्याओं को भोजन कराकर गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखिए हर चीज कन्याओं को गिफ्ट नहीं दी जाती है। कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें भूलकर भी कंजकों को नहीं देना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि अगर गलती से भी ये चीजें दे दी जाएं तो इसका असर अशुभ हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Gold Rate Today 26 September: नवरात्रि में सोना हुआ सस्ता, चांदी ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

तो आइए जानते हैं वो 6 चीजें जिन्हें Kanya Pujan में गिफ्ट देने से बचना चाहिए

  • नुकीली और धार वाली चीजें

Kanya Pujan (3)
Kanya Pujan (3)

कन्याओं को कभी भी ऐसी चीजें गिफ्ट न करें जिनसे चोट लगने का खतरा हो। जैसे—कांच की चूड़ियां, चाकू, ब्लेड, नुकीली हेयर क्लिप या कोई भी धारदार वस्तु। ये न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि अशुभ भी मानी जाती हैं।

  • लोहे की वस्तुएं

Kanya Pujan-2
Kanya Pujan-2

शास्त्रों के अनुसार लोहे का संबंध शनि ग्रह से है। कंजकों को लोहे की कोई चीज गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता। इससे जीवन में बाधाएं और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए पूजा के समय लोहे की चीजें देने से बचें।

  • पुरानी या इस्तेमाल की हुई वस्तुएं

Kanya Pujan-3
Kanya Pujan-3

कन्या पूजन का मकसद है छोटी बच्चियों को खुश करना और मां दुर्गा का आशीर्वाद पाना। ऐसे में उन्हें कोई पुरानी या पहले इस्तेमाल की हुई चीज देना बिल्कुल उचित नहीं है। हमेशा नई और साफ-सुथरी वस्तुएं ही गिफ्ट करें।

  • काले रंग के कपड़े

Kanya Pujan-1
Kanya Pujan-1

कन्याओं को कभी भी काले रंग के कपड़े न दें। काला रंग अशुभता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। पूजा में हमेशा लाल, पीला, गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े ही पहनाना शुभ होता है। ये रंग खुशियों और ऊर्जा का प्रतीक हैं।

  • केवल पैसे देना

Kanya Pujan (2)
Kanya Pujan (2)

आजकल बहुत से लोग केवल पैसे देकर औपचारिकता निभा लेते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना सही नहीं है। कन्या पूजन का भाव सिर्फ दान देना नहीं बल्कि श्रद्धा और स्नेह जताना है। इसलिए पैसों के साथ-साथ फल, मिठाई या छोटी-सी गिफ्ट जरूर दें।

  • प्लास्टिक की चीजें

Kanya Pujan (1)
Kanya Pujan (1)

मार्केट में प्लास्टिक के खिलौने और बर्तन बहुत आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन धार्मिक दृष्टि से प्लास्टिक अशुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि Kanya Pujan में प्लास्टिक की कोई वस्तु न दें। इसके बजाय मिट्टी, पीतल या स्टील की चीजें देना ज्यादा बेहतर होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Gold Rate Today 23 September 2025: नवरात्रि पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Kanya Pujan पर कन्याओं के सम्मान से खुश होती है मां दुर्गा

Kanya Pujan का महत्व सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारी भावनाओं और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। इस दिन कंजकों को गिफ्ट देते समय हमेशा ध्यान रखें कि वस्तु शुभ हो और बच्चियों को पसंद भी आए। मिठाई, खिलौने, किताबें, रंग-बिरंगे कपड़े या फिर स्टील की छोटी-छोटी चीजें हमेशा सही विकल्प होते हैं। याद रखिए, पूजा में दी गई हर चीज सीधे मां दुर्गा तक पहुंचती है। इसलिए गिफ्ट चुनते समय लापरवाही न करें और इन 6 चीजों से जरूर बचें।

Share This Article