Tata Tigor Car Finance Plan: अगर आप एक भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। टाटा मोटर्स भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है और Tigor अपनी स्टाइल, सुरक्षा और बढ़िया माइलेज के लिए जानी जाती है।
Tata Tigor की कीमत (Price in India)
Tata Tigor का बेस वेरिएंट फिलहाल लगभग ₹5.49 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत में उपलब्ध है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाए, तो करीब ₹22,000 RTO चार्ज और लगभग ₹33,000 इंश्योरेंस जुड़ जाता है। इन सबको मिलाकर Tata Tigor On-Road Price लगभग ₹6.04 लाख रुपये के आस-पास आती है।
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI
अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी के लगभग 4.04 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। मान लें कि बैंक आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल (84 महीने) के लिए कार लोन देता है, तो हर महीने आपको लगभग ₹6,499 EMI देनी होगी। यह EMI नई कार खरीदने वालों के लिए काफी किफायती मानी जा सकती है।
कुल खर्च कितना आएगा
अगर आप सात साल तक हर महीने ₹6,499 की EMI भरते हैं, तो पूरे लोन पीरियड में आप लगभग ₹1.42 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाएंगे। यानी कि Tata Tigor के बेस वेरिएंट की कुल कीमत (ऑन-रोड प्राइस + ब्याज मिलाकर) करीब ₹6.45 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी।
Tata Tigor का मुकाबला किन कारों से है
Tata Tigor का सीधा मुकाबला Maruti Dzire, Honda Amaze, और Hyundai Aura जैसी कॉम्पैक्ट सेडान कारों से है। वहीं, कीमत के मामले में इसे Maruti Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, और Kia Sonet जैसी कॉम्पैक्ट SUV से भी प्रतिस्पर्धा मिलती है।