FD पर शानदार ब्याज दे रहे हैं ये बैंक, हाथ से न जानें दे निवेश का यह खूबसूरत मौका

Rakesh Kumar
3 Min Read
Fixed Deposit

FD : मौजूदा समय में पैसों को लेकर अधिकतर लोगों के दिमाग में दो बातें जरूर चलती हैं। एक तो कैसे ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जाए और दूसरा उसे किस जगह पर लगाया जाए जिससे उस निवेश के बदले बढ़िया राशि हाथ में आए। ये दोनों ही काम बहुत चुनौतीपूर्ण है। वैसे आज हम आपको निवेश वाली समस्या दूर करने के लिए कुछ बढ़िया ऑप्शन बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त में कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पॉलिसी की इंटरेस्ट रेट्स (ब्याज दरों) में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है।

यूनिटी स्मॉल फाईनेंस बैंक दे रहा 9.5 पर्सेंट ब्याज

FD : इसमें यूनिटी स्मॉल फाईनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) कहीं आगे खड़ा नजर आता है। बैंक सीनियर सिटीजंस (वरिष्ठ नागरिकों) को 1001 दिन की एफडी पर 9.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि वह इसी पॉलिसी पर रिटेल निवेशकों को 9 फीसदी यानी सीनियर सिटीजंस से 0.5 फीसदी कम ब्याज दे रहा है। इसी बैंक की 501 दिन वाली एफडी पॉलिसी पर सीनियर सिटीजंस को 9.25 और रिटेल निवेशकों को 8.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम आदमी को बड़ी राहत दी थी। उसने नई फाइनेंशियल ईयर की पहली एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया था। इससे रेपो रेट 6.50 फीसदी पर कायम है।

यह भी पढ़ें : अगर आपके ‌Bank Account से कट रहे हैं 436 रुपए, तो ये है समस्या के समाधान का आसान तरीका

उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक भी नहीं पीछे

FD : अब हम उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) की बात करेंगे। यह बैंक 700 दिन की एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 9.00 तथा आम निवेशकों को 8.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक 701 दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 8.25 और सामान्य ग्राहकों को 7.50 पर्सेंट इंटरेस्ट दे रहा है।

इक्विटास स्मॉल फाईनेंस बैंक में भी बढ़िया रिटर्न

FD : इसी तरह इक्विटास स्मॉल फाईनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) भी एफडी पर बढ़िया रिटर्न दे रहा है। इसमें 888 दिन की एफडी पॉलिसी पर सीनियर सिटीजंस को 9 पर्सेंट और आम लोगों को 8.5 पर्सेंट ब्याज मिल रहा है। बैंक ने पिछले दिनों 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पॉलिसी की इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। एफडी की नई ब्याज दरें 11 अप्रेल से लागू हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : SBI फिर से लेकर आया अमृत कलश एफडी स्कीम, इनवेस्टर्स को आएगी रास, जानें क्या है स्पेशल

 

Share This Article