Arvind Lal भारतीय अरबपतियों में से एक हैं जो एक पैथोलॉजिस्ट और मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर है। अरविंद लाल देश में मेडिकल डायग्नोस्टिक्स चेन Dr. Lal PathLabs के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। पूरे देश में डॉ लाल पैथ लैब एक भरोसेमंद, विश्वसनीय के रूप में अपना योगदान देती आ रही है। वहीं इस कंपनी में अरविंद लाल बहुमत हिस्सेदारी के मालिक है जिनकी कुल नेटवर्थ 15,000 करोड़ रुपये है। लेकिन आज आपको हम अरविंद लाल के बारे में वो सब बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे। चलिए जानते हैं कौन है अरविंद लाल?
ये भी पढ़ें: ऐसा भी होता है! सांड का यह अंदाज देख कोई हंस रहा तो कोई हुआ हैरान, वीडियो वायरल
भारतीय सशस्त्र बल में ब्रिगेडियर का पद
बता दें कि गुड़गांव में स्थित कंपनी Lal PathLabs के कार्यकारी अध्यक्ष Arvind Lal एस लाल के बेटे है जो एक डॉक्टर भी हैं। इन्होंने ही 1949 में डॉ लाल पैथलैब्स की नींव रखी थी। डॉक्टरी की प्रैक्टिस के बाद अरविंद लाल महज 28 साल की उम्र में ही अपनी पिता एसके लाल की बिजनेस में शामिल हो गए। माना जाता है कि उन्होंने भारतीय मेडिकल डायग्नोस्टिक्स को मॉडर्नाइज्ड बनाया था। उन्होंने देश में लैबोटरी टेस्क के क्षेत्र में पहली Public Private Partnership (PPP) की शुरुआत की। आपको बता दें कि 73 वर्षीय अरविंद लाल भारतीय सशस्त्र बल में एक ब्रिगेडियर का पद भी रखते हैं।
फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल है अरविंद लाल का नाम
फोर्ब्स के मुताबिक 11 अप्रैल 2023 तक Arvind Lal की रीयल-टाइम नेटवर्थ 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 9,000 करोड़ रुपये है। अरविंद लाल फोर्ब्स की लेटेस्ट अरबपतियों की लिस्ट में 2405वें नंबर पर हैं। हालांकि साल 2021 में अरविंद लाल फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में 87वें नंबर पर स्थित थे।
ये भी पढ़ें: Vivo T2 और Vivo T2x 5G भारत में लॉन्च, इन बातों से जीत लेंगे आपका दिल, ये है कीमत
पद्म श्री से सम्मानित हैं अरविंद लाल
आपको बता दें कि Arvind Lal को साल 2009 में मेडिकल के क्षेत्र में योगदान के लिए चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं इसी साल अरविंद लाल को भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें ब्रिगेडियर के मानद पद से भी सम्मानित किया था।
अरविंद लाल की शिक्षा
बता दें कि करोड़ों के मालिक Arvind Lal ने पुणे में Armed Forces Medical College से मेडिकल की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट भी इसी कॉलेज से की है। अरविंद लाल ने पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में बतौर लैक्चरर अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि 1977 में अरविंद लाल अपने फैमिली बिजनेस में शामिल हो गए और 1977 में ही डॉ लाल पैथलैब्स का कार्यभार संभाल लिया।
ये भी पढ़ें: ICICI Bank का करोड़ों ग्राहकों को तोहफ़ा, UPI पेमेंट पर भी मिलेगी EMI की सुविधा
अरविंद लाल का निजी जीवन
Lal PathLabs के कार्यकारी अध्यक्ष Arvind Lal की पत्नी वंदना लाल एक पैथोलॉजिस्ट है। परिवार में दो बच्चे अंजनेय लाल और अर्चना लाल हैं। उनकी बेटी, अर्चना लाल एर्डमैन एक जेनेटिसिस्ट है जो लाल पैथलैब्स में एक गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। जबकि उनके बेटे अंजनेय लाल एक फ्रीलांस वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। गौरतलब है कि अरविंद लाल एक किताब भी लिख चुके हैं जिसका नाम है- कॉर्पोरेट योगी: माई जर्नी एज अ स्पिरिचुअल सीकर एंड एन एक्सीडेंटल एंटरप्रेन्योर