Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: लेवल-1 और लेवल-2 भर्ती विवरण, परीक्षा तिथि और योग्यता

Yash Meena
3 Min Read

Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2025: राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) के अध्यक्ष आलोक राज ने साफ किया है कि थर्ड ग्रेड लेवल-1 और लेवल-2 के कुल 7500 पदों पर ही भर्ती होगी। यानी इस भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी।

नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथि

  • विस्तृत नोटिफिकेशन लगभग 7 नवंबर 2025 को जारी होगा।
  • परीक्षा 17 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
  • बोर्ड ने साफ कहा कि लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा की तिथियों में कोई बदलाव नहीं होगा।

स्पेशल एजुकेशन अभ्यर्थियों के लिए झटका

इस बार लेवल-1 और लेवल-2 दोनों भर्ती में स्पेशल एजुकेशन के पद शामिल नहीं हैं। ऐसे में इस क्षेत्र के उम्मीदवारों को इस बार मौका नहीं मिलेगा।

उम्मीदें टूटीं

काफी समय से अभ्यर्थी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उनकी मांग थी कि वैकेंसी 25-30 हजार तक बढ़ाई जाए, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया।

शॉर्ट नोटिफिकेशन

जुलाई 2025 में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 7759 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके अंतर्गत:

  • लेवल-1 (कक्षा 1-5): 5636 पद
  • लेवल-2 (कक्षा 6-8): 2123 पद

यह भर्ती प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के तहत होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का चयन REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। इसका रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का ब्योरा

लेवल-1 (प्रारंभिक शिक्षक)

  • कुल पद: 5000
  • संस्कृत शिक्षा विभाग: संस्कृत-187, सामान्य शिक्षा-449

लेवल-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) विषयवार पद

  • संस्कृत: 389
  • हिंदी: 174
  • अंग्रेज़ी: 221
  • सामाजिक विज्ञान: 296
  • गणित/विज्ञान: 1043

योग्यता

  • लेवल-1: 12वीं पास + D.El.Ed + REET लेवल-1 पास
  • लेवल-2: ग्रेजुएशन + B.Ed + REET लेवल-2 पास

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष

वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10

इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें और समय पर आवेदन करें।

Share This Article