RRB NTPC Result 2025 Graduate Level: रिजल्ट और कटऑफ जारी, ऐसे करें चेक CBT-2 डेट

Yash Meena
3 Min Read

RRB NTPC Result 2025 Graduate Level: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level CBT-1 Result 2025 जारी कर दिया है। शुक्रवार शाम रिजल्ट के साथ कटऑफ भी घोषित की गई। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने रीजनल RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ प्रमुख वेबसाइट्स:

इस साल ग्रेजुएट लेवल एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित हुई थी। रेलवे ने इस भर्ती में 8113 पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं।

RRB NTPC Graduate Level Posts (पदों की संख्या)

  1. मुख्य वाणिज्य सह टिकट पर्यवेक्षक – 1736 पद
  2. स्टेशन मास्टर – 994 पद
  3. गुड्स ट्रेन मैनेजर – 3144 पद
  4. जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट – 1507 पद
  5. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 732 पद

RRB NTPC Cut Off 2025 (ग्रेजुएट लेवल)

श्रेणीवार कटऑफ इस प्रकार है (चयनित अंकों का प्रतिशत):

कैटेगरी अनारक्षित (UR) SC ST OBC EWS
कैटेगरी 1 84.15 78.16 76.42 81.00 81.80
कैटेगरी 2 77.99 74.02 80.99 82.42
कैटेगरी 3 80.85 74.69 69.80 77.74 78.40
कैटेगरी 4 77.54 73.06 70.85 77.37
कैटेगरी 5 80.55 73.99 69.08 77.52 77.62

RRB NTPC Result 2025 कैसे चेक करें?

  1. अपने रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “CEN 05/2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर Ctrl+F से सर्च करके देख सकते हैं।

CBT-2 परीक्षा का शेड्यूल

रेलवे ने CBT-1 रिजल्ट के साथ CBT-2 की तिथि भी जारी कर दी है।

  • CBT-2 एग्जाम: 13 अक्टूबर 2025
  • एग्जाम सिटी: परीक्षा से 10 दिन पहले
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 4 दिन पहले

CBT-2 परीक्षा पैटर्न

  • समय: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 120
    • जनरल अवेयरनेस – 50
    • गणित (Maths) – 35
    • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग – 35

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में CBT (CBT-1 और CBT-2) से होगी।
  • स्टेशन मास्टर पद के लिए CBT-2 के बाद Computer Based Aptitude Test (CBAT) होगा।
  • क्लर्क और अकाउंट असिस्टेंट पदों के लिए Typing Skill Test होगा।
  • बाकी पदों के लिए दो चरणों की CBT के बाद Document Verification और Medical Test होगा।
  • परीक्षा में 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

यह भी पढ़े:

Jolly LLB 3 vs Nishanchi: पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में किसकी हुई धमाकेदार शुरुआत?

Rajasthan Weather Update: मानसून की विदाई के साथ झमाझम बारिश, बांधों में रिकॉर्ड पानी

Maruti Suzuki SUV और MPV पर GST कट: Grand Vitara, Jimny और Invicto हुई सस्ती, जानें नई कीमतें

Share This Article