Homebound Box Office Collection Day 1: ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है फिल्म होमबाउंड के साथ। यह फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर 2025 के लिए आधिकारिक एंट्री चुनी गई है, इसलिए रिलीज़ से पहले ही यह खूब चर्चा में रही। 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं।
पहले दिन का कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमबाउंड को क्रिटिक्स से तारीफ तो खूब मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल उम्मीद से कम रहा। फिल्म ने पहले दिन केवल 30 लाख रुपए की कमाई की। यानी इतनी चर्चा और इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान पाने के बावजूद, फिल्म आधा करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी
जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को दर्शकों ने पहली बार 2018 की फिल्म धड़क में साथ देखा था, जिसे लोगों ने पसंद किया था। अब सात साल बाद ये जोड़ी फिर से होमबाउंड में नजर आ रही है। फिल्म में विशाल जेठवा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। दर्शक इस तिकड़ी की परफॉर्मेंस को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन थिएटर तक ऑडियंस खींचना फिलहाल चुनौती बना हुआ है।
कहानी किस बारे में है?
होमबाउंड की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म दो बचपन के दोस्तों की जर्नी दिखाती है, जिनका सपना होता है पुलिस अफसर बनकर समाज में इज्ज़त पाना। लेकिन जैसे-जैसे दोनों अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, उनके रिश्ते में खटास आने लगती है और हालात मुश्किल बन जाते हैं। इस दमदार कहानी का निर्देशन और स्क्रीनप्ले नीरज घेवान ने संभाला है। वहीं, फिल्म को आदर पूनावाला और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।