Selena Gomez और बेनी ब्लैंको की ड्रीम वेडिंग: सामने आईं रॉयल तस्वीरें

Admin@HindiNews
5 Min Read
Selena Gomez-03

Selena Gomez Wedding : हॉलीवुड इंडस्ट्री की बला की खूबसूरत सिंगर आखिरकार 27 सितंबर को मिस से मिसेज बन गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंकों से शादी रचा ली है। ये ग्रैंड वेडिंग 27 सितंबरक  कैलिफोर्निया के खूबसूरत शहर सांता बारबरा में स्थित आलीशान होटल एल एनकैंटो में हुई। जैसे ही Selena Gomez और बेनी ब्लैंकों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर आई तो आग की तरह वायरल हो गईं। फैंस और सेलेना के चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

रॉयल लुक में अप्सरा लगीं Selena Gomez

अपने शादी के लिए Selena Gomez ने ऐसा ब्राइडल लुक चुना, जिसने सभी का दिल जीत लिया। वह व्हाइट क्रिश्चियन वेडिंग गाउन् में किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थीं। Selena Gomez का वेडिंग लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके गाउन की शान और सिंपल एलिगेंस ने उन्हें रॉयल टच दिया।

Selena Gomez-01
Selena Gomez-01

वहीं Selena Gomez के हैसबैंड बेनी ब्लैंको ने ब्लैक कोट पैंट पहनकर अपने वेडिंग लुक को क्लासिक बनाया। दोनों एक साथ कैमरे में कैद हुए तो तस्वीरें किसी फेयरी टेल जैसी खूबसूरत लग रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें:-Selena Gomez की शादी, सगाई में पहनी थी 1.7 करोड़ की अंगूठी, जानें कौन हैं हैसबैंड

Selena Gomez की शादी की तस्वीरों मचाई धूम

सेलेना गोमेज की शादी की तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर धमाल हो गया। फैँस के अलावा हॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी न्यूली वेड कपल को ढ़ेर सारी बधाईयां दीं। सामने आई तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालकर खोए नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर साफ झलकता है कि यह रिश्ता सिर्फ एक वेडिंग तक सीमित नहीं, बल्कि हमेशा-हमेशा के लिए जुड़ चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

बेनी के कमेंट ने जीत लिया दिल

Selena Gomez ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी रॉयल वेडिंग की तस्वीरें शेयर कीं तो बेनी ब्लैंको ने उस पर दिल छू लेने वाला कमेंट किया। उन्होंने लिखा-‘माई वाइफ इन रियल लाइफ’। उनका यह रोमांटिक अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है इस कपल के बीच कितना गहरा प्यार है और बेनी ब्लैंको सेलेना गोमेज को रियल जिंदगी में पाकर कितने खुश हैं।

Selena Gomez-02
Selena Gomez-02

फैंस और स्टार्स ने दी बधाइयां

Selena Gomez और बेनी ब्लैंको के शादी करने पर उनके फैंस और स्टार्स ने ढेर सारी बधाइयां दीं। सेलेना के नए सफर हर किसी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने इस कपल के लिए खुशी जाहिर की और उनके प्यार और शादीशुदा जिंदगी की लंबी उम्र की दुआएं दीं।

यह खबर भी पढ़ें:-सेलेना गोमेज में कर ली शादी, दुल्हन के लिबास में लगीं अप्सरा

रिलेशनशिप से शादी तक का सफर

सेलेना गोमेज और बेनी की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। दोनों ने साल 2023 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दिसंबर 2024 में दोनों सगाई की। यह कपल अक्सर एक दूसरे के रोमांटिक पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करता था। अब शादी कर दोनों ने अपने रिश्ते को एक नई पहचान दी है।

Selena Gomez-03
Selena Gomez-03

फेयरी टेल एंडिग का सपना पूरा

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको की शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए एक जश्न है। उनके चाहने वालों को लंबे समय से इस पल का इंतजार था। अब शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद हर कोई कह रहा है ये शादी किसी फेयरी टेल से कम नहीं।

Share This Article