मुंबई में Bike पर 2 लड़कियों के साथ स्टंट करना युवक को बड़ा भारी, पुलिस ने किया Arrest

Ram Archana
2 Min Read
Bike Stunt

हाल ही में मुंबई की सड़क पर Bike Stunt का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ जिसके बाद ये वीडियो पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने युवक पर एक्शन लिया। बता दें कि वीडियो में युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, फैयाज कादरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसका बाइक स्टंट करते हुए उसके दोपहिया वाहन पर बैठी दो लड़कियों के साथ वायरल हुआ था।

ये ख़बर भी पढ़ें: Mahila Samman Saving Certificates योजना के लिए वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानें अन्य डिटेल्स

साल 2022 का है ये वाकया

फिलहाल पुलिस युवक के साथ बाइक पर बैठी दो लड़कियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे युवक की वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो सुरक्षा को ताक पर रखकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। बता दें कि पुलिस ने जांच में पता लगाया है कि यह वीडियो दिसंबर 2022 का है और गिरफ्तार किए गए युवक पर पहले भी कई आपराधिक केस हैं।

ये ख़बर भी पढ़ें: Small Saving Schemes के लिए भारतीय वित्त मंत्रालय ने जारी किया नया अपडेट, यहां करें चेक

Viral Video में क्या है?

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक कैसे तेज़ स्पीड में बाइक पर दो लड़कियों को अपने साथ बैठाकर बाइक स्टंट कर रहा है। बाइक पर युवक ने एक लड़की को अपने आगे बैठाया जबकि दूसरी को पीछे। वहीं वीडियो में कुछ फिल्म के डायलॉग में सुनाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो का पता चलते ही ट्रैफिक पुलिस ने बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद युवक की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों पर IPC की धारा 308 के तहत आरोप लगाया गया था, जिसने उन्हें कथित तौर पर बुक किया था।

Share This Article