अगर कोई मूल्यवान चीजें खरीदने के लिए अक्षय तृतीया का इंतजार कर रहे हो तो यह पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। 

अक्षय तृतीया पर मूल्यवान चीजों की खरीदारी करना और दान-धर्म के कार्यों को शुभ माना जाता है। सोना खरीदना इस दिन सबसे शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya)  के मौके पर डिजिटल कंपनी फोनपे (PhonePe) ने सोने की खरीद पर कैशबैक ऑफर की घोषणा की है।  

वॉलमार्ट की मालिकाना हक वाल कंपनी फोनपे ने कहा है कि 22 अप्रैल, 2023 को 1 ग्राम या उससे ज्यादा सोने की खरीद पर कैशबैक मिलेगा।

फोनपे के मुताबिक, सोने की खरीद पर सोने की खरीद पर 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा। 

फोनपे यूजर्स ऐप के माध्यम से उच्चतम शुद्धता वाला 24 कैरेट का सोना खरीद सकते हैं और इसे बैंक ग्रेड बीमित लॉकर में जमा कर सकते हैं।

खरीदे गए सोने को लॉकर में रखने पर मेकिंग चार्ज नहीं लगता है। लॉकर में रखे गए सोने की कभी 48 घंटे में उनके बैंक खाते में जमा हो सकती है।

घर में रखे फिजिकल सोने के चोरी और गुम होने का डर हमेशा बना रहता है। ऐसे में डिजिटल गोल्ड निवेश का एक नया माध्यम बनकर उभरा है। 

डिजिटल गोल्ड ऑललाइन सोना खरीदने का एक ही तरीका है। इसमें गोल्ड फिजिकली ना होकर आपके डिजिटल वॉलेट में रखा जाता है।

डिजिटल सोने को अतिरिक्त चार्ज देखकर फिजिकल गोल्ड में बदल सकते हैं। फोनपे जैसे प्लेटफॉर्म से आप 1 रुपए में डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं।