अगर आप 15 लाख रुपए से कम कीमत में गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी 7 गाड़ियां जो भारत में धड़ाधड़ बिक रही हैं।
टाटा टिगोर एक सब कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी कीमत 6.19 लाख रुपए से 8.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हैं। यह CNG वर्जन में भी उपलब्ध है।
हुंडई ऑरा की कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होती हैं। इसके टॉप मॉडल SX+ की कीमत 8.87 लाख है। यह पेट्रोल और CNG दोनों में उपलब्ध है।
मारुति सुजुकी डिजाइर की कीमत 6.51 लाख रुपए से 9.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हैं। यह गाड़ी 4 वेरिएंट में उपलब्ध है।
होंडा अमेज तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 6.99 लाख से 9.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक हैं। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
मारुति सुजुकी सियाज एक मिड साइज सेडान है, जिसकी कीमत 9.30 लाख रुपए से शुरू होकर 12.29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हैं।
टाटा टिगोर ईवी की कीमत 12.49 लाख रुपए से 13.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) हैं। इसमें ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल दिया गया है।
हुंडई वर्ना की नई जनरेशन को हाल ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 10.89 लाख रुपए है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17.38 लाख रुपए है।