आजकल लोग पुरानी लीक से हटकर ज्यादा से ज्यादा इनकम वाली फसल की तरफ रुख कर रहे हैं। अब पहले के मुकाबले कीमती फसलों पर ध्यान दे रहे हैं।
अगर आप भी मोटी कमाई करना चाहते हैं तो रबड़ की खेती एक बेहतरीन आइडिया साबित हो सकती है। इसमें कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
देश के कई इलाकों में किसान रबड़ की खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं। भारत रबड़ के उत्पादन के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर है।
केरल में रबड़ का सबसे अधिक उत्पादन होता है। दूसरे नंबर त्रिपुरा है। यहां से दूसरे देशों को रबड़ सप्लाई किया जाता है।
अगर आपको रबड़ के पेड़ लगाने है तो इसके लिए लाल दोमट मिट्टी सबसे ज्यादा उपयुक्त है। पौधे जून-जुलाई में ही लगाने चाहिए।
भारत में त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा रबड़ की खेती की जा रही है।
भारत से जर्मनी, ब्राजील, अमेरिका, इटली, तुर्की, बेल्जियम, चीन, नीदरलैंड, स्वीडन, नेपाल में रबड़ निर्यात किया जाता है।
रबड़ के पेड़ एक बार लगाने के बाद कई सालों तक उनका दूध एकत्र कर रबड़ तैयार किया जा सकता है। इसे लेटेक्स या रबड़ क्षीर कहते हैं।
दूध से रबड़ तैयार की जाती है। इस रबड़ का उपयोग शोल, टायर, इंजन की सील, गेंद, इलास्टिक बैंड व इलेक्ट्रिक उपकरणों को बनाने में किया जाता है।
रबड़ के पौधे एक बार लगाने के बाद आप 40 साल तक लगातार इससे बिजनेस कर सकते हैं। बता दें कि रबड़ का पौधा 5 वर्ष में पेड़ बन जाता है।
रबड़ की खेती करने वाले किसानो को केंद्र सरकार और विश्व बैंक से आर्थिक सहायता मिलती है। इस तरह से रबड़ की खेती से जरिए मोटी कमाई की जा सकती है।