सस्ती कारों की बढ़ती डिमांड के साथ आप कम पैसों में कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते है|
बाजार में ऐसे कई कार मॉडल्स मौजूद हैं जो,5 लाख रुपए से कम कीमत की है|
इसमे मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, रेनॉल्ट क्विड और मारुति सुजुकी एस प्रेसो कार शामिल है|
मारुति एस-प्रेसो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.26लाख रुपए है|
एस-प्रेसो कार , 24.12 kmpl से 32.73 km/kg तक का माइलेज देती है|2 ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए है- मैनुअल और ऑटोमेटिक|
इसमें 1.0L पेट्रोल इंजन के साथ एक CNG किट भी दिया गया है |
रेनॉल्ट क्विड 5 सीटर कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए तय की गई है|
इसमें 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिए गए है|मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन सहित अन्य फीचर भी है|
Maruti Alto K10 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है|
माइलेज 24.39 kmpl से 33.85 km/kg है,इसमें ज्यादा अपडेटेड फीचर्स दिए गए है |