LIC की ओर से हाल ही में पेश किया गया एक नई स्कीम

भारतीय जीवन बीमा निगम ने ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। 

LIC ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, लाइफ, ग्रुप सेविंग्स इंश्योरेंस उत्पाद है। 

LIC ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम 02 मई, 2023 से शुरू किया जाएगा। 

यह योजना 50 या अधिक कर्मचारियों वाले किसी भी नियोक्ता के लिए उपलब्ध है। 

इस स्कीम के अलावा LIC अपने कस्टमर्स को 11 ग्रुप प्रोडक्ट्स और एक ग्रुप एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर भी ऑफर करती है।

यह योजना प्रत्येक सदस्य को एक निश्चित जीवन बीमा लाभ भी प्रदान करती है।

स्कीम का फायदा, अगर इस स्कीम में कवर व्यक्ति की रिटायरमेंट से पहले सर्विस में रहते हुए मृत्यु होती है, तो उसे सम एश्योर्ड दे दिया जाता है।

वहीं, अगर स्कीम में रहते हुए व्यक्ति रिटायर होता है तो उसे नियम के मुताबिक पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट दिए जाते हैं। 

कोई भी नियोक्ता अपने कर्मचारियों के लाभ के लिए निधि देने का इच्छुक है, वह इस योजना को अपना सकता है। 

LIC देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है। कंपनी के पास इंश्योरेंस मार्केट की 50 % से अधिक हिस्सेदारी है।