अप्रैल के मिड में गर्मी अपना सितंभ दिखाने लगी है। सभी ने अपने और AC चलाने शुरू कर दिए हैं।
अगर आपकी हैसियत AC लगाने की नहीं है और आप कूलर लेना चाहते हैं। लेकिन ये बहस हमेशा बन रहती है कौनसा कूलर लें।
प्लास्टिक बॉडी या मेटल बॉडी कूलर में से कौनसा लेना चाहिए। इसमें से कौनसा कूलर बेहतर होता है।
लोहे कूलर पुराने स्टाइल के कूलर हैं जबकि प्लास्टिक वाले कूलर को रूम कूलर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
प्लास्टिक कूलर डिजाइन में भी बेहतर होते हैं। लेकिन लुक्स के नाम पर कोई भी कूलर खरीदना समझदारी नहीं है।
लोहे का कूलर रफ एंड टफ होता है वे बारिश और धूप में कहीं भी रखा जा सकता है जबकि प्लास्टिक कूलर के साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं।
प्लास्टिक कूलर हल्का और यूजर फ्रेंडली होता है जिसे आसानी से हटाया जा सकता है, लेकिन लोहे के कूलर को हटाना मुश्किल होता है।
प्लास्टिक वाले कूलर रिमोट से चलाए जा सकते हैं। लोहे की कूलर की स्पीड कम या ज्यादा करने के लिए आपको जाना ही होगा।
लोहे वाले कूलर में पुआल की शीट लगती है जिनकी लाइफ कम होती है, लेकिन प्लास्टिक कूलर की बजाय वह ठंडक ज्यादा करते हैं।
प्लास्टिक वाले कूलर में मोटर भी हल्की लगी होती है जबकि लोहे वाले कूलर आप खुद बनवा सकते हैं और हैवी मोटर लगाई जा सकती है।
कीमत की बात करें तो लोहे के कूलर ज्यादा प्लास्टिक कूलर की बजाय ज्यादा सस्ते होते हैं। लोहे के कूलर आप खुद भी बनवा सकते हैं।