स्विगी-जोमैटो के अलावा अब एक और नया फूड डिलीवरी ऐप लॉन्च हुआ है।
इस ऐप का नाम 'वायु' (Waayu) है और इसे मंगलवार (9मई) को ही लॉन्च किया गया है |
'वायु' ऐप के फाउंडर डेस्टेक होरेका के अनिरुद्ध कोटगिरे और मंदार लांडे है, और इस Waayuऐप के ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हैं।
Waayu ऐप का उद्देश्य जीरो कमीशन के साथ फूड डिलीवर करना है |
'वायु' ऐप होटल और रेस्टोरेंट से बिना किसी कमीशन के फूड डिलीवरी के लिए ऑर्डर लेगा |इसकी सेवा अभी सिर्फ मुंबई शहर में ही उपलब्ध हैं|
सर्विसेस को मुंबई के कई होटल्स और रेस्टोरेंट्स को ऐप पर ऑनबोर्ड किया गया है।
ऐप को 25,000 से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है,साथ ही इसपर 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स रजिस्टर है|
मेट्रो और नॉन-मेट्रो सिटीज में भी इसकी सर्विसेस उपलब्ध की जाएगी|
आने वाले समय में यह ऐप ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ जुड़कर अपने सर्विसेज को बढ़ाएगी|
Waayuऐप को मुंबई के इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन AHAR का पूरा सपोर्ट मिलता है।