सचिन तेंदुकर को कारों से बहुत प्यार है और उनके पास मारुति 800 से लेकर लग्जरी सेडान, एसयूवी और सुपरकार का कलेक्शन है।

Maruti 800: सचिन ने पहली कार 1980 के दशक में मारुति 800 खरीदी थी। यह कार अभी उनके गैराज में लग्जरी कारों के बीच खड़ी है।

BMW i8: मास्टर ब्लास्टर के गैराज में BMW i8 कार है जो 2018 में 2.29 की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई थी।

BMW M6 Gran Coupe: सचिन के पास BMW M6 Gran Coupe है जो 2014 में 1.75 करोड़ में लॉन्च किया गया था।

Ferrari 360 Modena: सचिन ने 2002 जब टेस्ट क्रिकेट में 29वां शतक लगाया था तो उन्होंने खुद को Ferrari 360 Modena गिफ्ट किया था।

BMW M5 30 Jahre edition: सचिन तेंदुलकर BMW M5 30 Jahre edition के मालिक हैं। यह कार M5 के 30 पूरे होने पर लॉन्च की गई थी।

BMW X5 M: सचिन के गैराज में ये एक और फैंसी SUV है। X5 कार को उन्होंने स्पेशल बाहर से मंगवाया था। BMW X5 M एक दमदार मस्कुलर SUV है।

Porsche 911 Turbo S: सचिन ने हाल पोर्श 911 टर्बो एस खरीदी है। पोर्श 911 सीरीज की यह सबसे महंगी कार है इसकी कीमत 3.13 करोड़ रुपए है।

BMW 5 Series, 7 Series: BMW 5 सीरीज और फ्लैगशिप 7 सीरीज की सचिन के पास लग्जरी सेडान हैं। बता दें कि सचिन BMW के ब्रांड एंबेसडर हैं।

Nissan GT-R Egoist edition: सचिन ने फरारी 360 मोडेना कार को बेचने के बाद Nissan GT-R Egoist edition कार खरीदी।