ये हैं देश के टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स, जिनके सब हैं दीवाने

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की 2022-2023 के बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स की लिस्ट में Honda Activa का वर्चस्व है क्योंकि निर्माता ने इसकी 21.50 लाख यूनिट बेची है। 

Honda activa, TVS Jupiter से काफी आगे है जो 7.30 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर Suzuki की Access है, निर्माता ने इसकी 4.99 लाख यूनिट बेचीं।

Access के बाद, TVS का एक और स्कूटर Ntorq है जो अपने प्रदर्शन और हैंडलिंग के लिए जाना जाता है। यह नए खरीदारों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। ब्रांड ने Ntorq की 2.91 लाख यूनिट बेचीं। 

Ntorq के बाद Honda Dio है। समय सीमा के दौरान इसकी 2.53 लाख इकाइयाँ बिकीं। Honda Dio अपने फंकी लुक्स के लिए जानी जाती है और यह युवाओं की जरूरतों को भी पूरा करती है।

छठे और सातवें स्थान पर स्कूटर प्लेजर और डेस्टिनी 125 हैं। दोनों स्कूटर हीरो मोटोकॉर्प के हैं। निर्माता ने प्लेजर की 1.70 लाख यूनिट और डेस्टिनी 125 की 1.28 लाख यूनिट बेचीं। 

8वें स्थान पर 1.20 लाख यूनिट के साथ सुजुकी बर्गमैन है। सूची में टीवीएस iQube इलेक्ट्रिक नौवें स्थान पर है। TVS मोटर कंपनी ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 97,000 यूनिट बेचीं। 

10वें स्थान पर 96,000 यूनिट्स के साथ Yamaha Ray है। बिक्री के ये सभी आंकड़े 2022-2023 के हैं।

एक्टिवा भारतीय बाजार में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन है। पहले स्थान पर 32.56 लाख यूनिट्स के साथ हीरो स्प्लेंडर रही। 

इन दोनों दोपहिया वाहनों के बीच जो चीज आम है वह यह है कि ये आजमाए और परखे हुए उत्पाद हैं इसलिए लोग इन पर भरोसा करते हैं और वे बहुत लंबे समय से इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।